सबसे पहले प्रधान शिक्षकों का पदस्थापन — समय पर ब्लॉक नहीं चुना तो ज्वाइनिंग में होगी देरी!

श्रेणी: शिक्षक नियुक्ति एवं पदस्थापन | शिक्षक समाज बिहार विशेष लेख

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से चयनित प्रधान शिक्षकों और तीसरे चरण के शिक्षकों का पदस्थापन अब निर्णायक मोड़ पर है। शिक्षा विभाग ने साफ संकेत दे दिया है कि इस बार सबसे पहले प्रधान शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद ही अन्य शिक्षकों का पदस्थापन होगा।

12 अप्रैल के बाद प्रधान शिक्षकों को ऑनलाइन विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया में शामिल होना है। राज्य के 32,688 प्रधान शिक्षकों के लिए यह प्रक्रिया चलेगी। शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि जो भी चयनित अभ्यर्थी समय से पहले अपने पसंदीदा ब्लॉक का चयन नहीं करेंगे, उनके लिए परेशानी बढ़ सकती है।


शिक्षक समाज बिहार की सलाह:

“देरी का मतलब है – ज्वाइनिंग की अनिश्चितता।”

गर्मी की छुट्टियों से पहले विद्यालय में योगदान करना चाहते हैं?
तो अभी ब्लॉक चयन कर सबमिट कर दें।
काउंसलिंग में गड़बड़ी = ज्वाइनिंग में देरी या फिर पूरी प्रक्रिया से बाहर हो जाना।


अब समय नहीं गंवाइए — आज ही अपना प्रखंड चुनिए।
शिक्षक समाज बिहार आपको अपडेटेड और सटीक सूचना देने के लिए प्रतिबद्ध है।

जुड़ें शिक्षक समाज बिहार के साथ — शिक्षा की ईमानदार आवाज।
Follow the BPSC प्रधान शिक्षक सूचना केंद्र☑️ channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaqTT9zC1FuBuSQNCQ3R



Comments

Popular Posts