TRE 3 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी: होली से पहले मिलेगा नियुक्ति पत्र!

TRE 3 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी: होली से पहले मिलेगा नियुक्ति पत्र!

📍 पटना | विशेष रिपोर्ट

TRE 3 के सभी सफल शिक्षकों को होली से पहले उनकी मेहनत का फल मिलने जा रहा है। 9 मार्च को आयोजित मुख्य समारोह में, गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान और सभी जिला मुख्यालयों में, नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।

मुख्य बिंदु:

  • TRE 3 के अभ्यर्थियों में कुल 66,000 से अधिक पास हुए हैं।
  • काउंसिलिंग और शेष रिजल्ट की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई है।
  • प्राइमरी से लेकर प्लस 2 तक के सभी शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा।
  • नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद ही शिक्षकों को ट्रेनिंग प्रक्रिया में भेजा जाएगा।

वर्गवार फाइनल संख्या:

  • वर्ग 1 से 5: 21,911
  • वर्ग 6 से 8: 16,989
  • वर्ग 9-10: 15,421
  • वर्ग 11-12: 12,479

एससीईएस सिद्धार्थ ने सभी जिलों के अधिकारियों को तैयारी का आदेश दिया है ताकि इस महत्वपूर्ण दिन पर नियुक्ति पत्र का वितरण सुचारू रूप से हो सके।

इस कदम से न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि उन्हें शीघ्र ही अपनी ट्रेनिंग शुरू कर शिक्षा क्षेत्र में अपनी नई भूमिका निभाने का मौका भी मिलेगा।


शिक्षक समाज बिहार (Bihar Teachers Society)✍️ by R.B. Raj

Comments

Popular Posts