बिहार के स्कूल में BPSC शिक्षक पर गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के स्कूल में BPSC शिक्षक पर गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिक्षक समाज बिहार (BIHAR TEACHERS SOCIETY)

भागलपुर: गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय गंगा करहरिया में एक BPSC शिक्षक को आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया गया।
📌 ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रामीणों ने शिक्षक को रंगे हाथ पकड़कर पहले पंचायत भवन में रखा, जहां कुछ लोग उन्हें सजा देने के पक्ष में थे। हालांकि, अन्य ग्रामीणों के समझाने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर थाना ले गई।

📌 शिक्षक ने कबूली अपनी गलती

आरोपी शिक्षक ने कैमरे के सामने स्वीकार किया कि वह छात्रा से प्रेम करता था और शादी करने के लिए उसके अभिभावकों से भी मिला था। ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने जैसा है।

📌 विद्यालय प्रशासन पर भी उठे सवाल

घटना के बाद स्कूल में पढ़ाई बाधित हो गई। कुछ ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाया कि उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी थी, फिर भी उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

📌 छात्रा के बैग से मिला मोबाइल

विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार ऋषिदेव ने बताया कि छात्रा के बैग से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

📌 पुलिस ने क्या कहा?

गोराडीह थाना के थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल शिक्षक को थाना लाया गया है और अब तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Comments

Popular Posts